गर्भवती महिला को कौन सा तेल लगाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 13th Oct 2022 : 15:03

गर्भावस्था में मालिश के लिए कौन से तेल इस्तेमाल कर सकते हैं?
हर किसी की अपनी पसंद होती है। मालिश के लिए आपको तेल, लोशन या क्रीम की आवश्यकता होती है जिससे चिकनाहट मिले और हाथ त्वचा पर अच्छी तरह चल सकें। साथ ही, कोई बुरी प्रतिक्रिया न हो।

अधिकांश पारंपरिक तेल जैसे नारियल तेल, तिल का तेल, बादाम का तेल, जैतून का तेल और सरसों का तेल गर्भावस्था के साथ-साथ प्रसवोत्तर मालिश के लिए भी लोकप्रिय विकल्प हैं।

विटामिन ई युक्त एक सौम्य मॉइस्चराइज़र भी बहुत अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह त्वचा की खुजलाहट को कम करने में भी मदद कर सकता है। या आप कुसुम तेल, जोजोबा तेल, अंगूर के बीज का तेल, खासतौर पर बच्चों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तेल भी आजमा सकती हैं। कई महिलाएं ऑर्गैनिक तेलों के विशेष मिश्रण से बने तेल इस्तेमाल करना पसंद करती हैं।

हालांकि, अगर आप एसेंशियल ऑयल से अरोमाथेरेपी मालिश की योजना बना रही हैं, तो आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्भावस्था के दौरान कुछ एसेंशियल ऑयल हानिकारक हो सकते हैं। इनका चयन करने से पहले लेबल को ध्यान से पढ़ें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info